बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय बालिका दिवस पर जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

संवाददाता
कानपुर देहात

जिला प्रोबेशन अधिकारी रेनू यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशों एवं अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार के मार्गदर्शन में संपन्न कराया जाएगा।

कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 22 जनवरी 2026 को बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जबकि दिनांक 23 जनवरी 2026 को कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन प्रातः 10:00 बजे से किया जाएगा। इसी दिन “सपनों की उड़ान” (पतंगबाजी) प्रतियोगिता का आयोजन अपरान्ह 02:00 बजे से किया जाएगा।

सभी प्रतियोगिताएं स्पोर्ट्स स्टेडियम, माती, कानपुर देहात में आयोजित होंगी। प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने की इच्छुक बालिकाएं एवं महिलाएं प्रतियोगिता तिथि से एक दिन पूर्व जिला क्रीड़ा अधिकारी कार्यालय (स्पोर्ट्स स्टेडियम, माती, कानपुर देहात) में उपस्थित होकर अपना नाम सूची में दर्ज करा सकती हैं।

जिला प्रोबेशन अधिकारी ने जनपद की बालिकाओं एवं महिलाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें तथा महिला सशक्तिकरण के इस अभियान को सफल बनाएं।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *