पुलिस महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र द्वारा पुलिस लाइन उरई में समीक्षा गोष्ठी आयोजित

संवाददाता — उरई/जालौन

आकाश कुलहरि, पुलिस महानिरीक्षक, झांसी परिक्षेत्र, झांसी द्वारा पुलिस लाइन उरई के सभागार कक्ष में जनपद जालौन की समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया।

गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक जालौन, अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी एवं शाखा प्रभारीगण उपस्थित रहे।

समीक्षा के दौरान पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा

  • लंबित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण

  • वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी

  • गैंगस्टर एक्ट व संपत्ति जब्तीकरण

  • निरोधात्मक कार्यवाही

  • बीट प्रणाली की प्रभावशीलता

  • साइबर अपराध एवं डिजिटल अरेस्ट

  • मिशन शक्ति अभियान

  • CCTNS, IGRS

  • ऑपरेशन कन्विक्शन

आदि महत्वपूर्ण बिंदुओं की गहन समीक्षा की गई तथा सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

पुलिस महानिरीक्षक महोदय ने कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, अपराध नियंत्रण में तेजी लाने तथा जनसुनवाई एवं तकनीकी माध्यमों के प्रभावी उपयोग पर विशेष जोर दिया।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *