कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के साथ बैठक: DM ने कहा- 4 दिसंबर तक जमा करें SIR फॉर्म, वरना मतदाता सूची में नाम शामिल नहीं होगा

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) कार्य में तेजी लाने के निर्देश

जनपद जालौन, 27 नवंबर 2025 (सूचना विभाग प्रकाशनार्थ)

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) कार्यक्रम को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

मतदाताओं को सीधी चेतावनी

जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कराना अनिवार्य है। उन्होंने सख्त लहजे में निर्देश दिया:

“बीएलओ द्वारा घर-घर वितरित किए गए फार्म यदि मतदाताओं द्वारा समय से जमा नहीं किए जाते, तो उनका नाम ड्राफ्ट सूची में सम्मिलित नहीं होगा, जिसके लिए मतदाता स्वयं जिम्मेदार होंगे।”

उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से 4 दिसंबर तक शत-प्रतिशत पात्र मतदाताओं से फार्म भरवाकर पूर्ण रूप से जमा कराए जाने का आग्रह किया।

राजनीतिक दलों को निर्देश

जिलाधिकारी ने कहा कि राजनीतिक दल निर्वाचन प्रक्रिया के प्रमुख भागीदार हैं और उनके सहयोग से ही मतदाता सूची का शत-प्रतिशत शुद्धिकरण संभव है।

  • उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अपने-अपने बूथ लेवल एजेंट (BLA) को सक्रिय करने और उन्हें बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने हेतु प्रेरित करने का निर्देश दिया।

  • उन्होंने अपेक्षा की कि सभी दल लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में सक्रिय योगदान देंगे।

बैठक में उपस्थिति

इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिनमें शान्ति स्वरूप महेश्वरी (भा.ज.पा.), राजीव शर्मा (सपा), भगवती शरण पांचाल (बसपा), विनोद कुमार नगरिया (भा.क.पा.), कमल दोहरे (कांग्रेस), विजय चौधरी (आप) और महेंद्र (अपना दल एस) प्रमुख थे।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *