अटल आवासीय विद्यालय में कक्षा 06 व कक्षा 09 के लिए प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन आमंत्रित

निःशुल्क शिक्षा, आवास, भोजन व यूनिफॉर्म की सुविधा

संवाददाता — कानपुर देहात

सहायक श्रमायुक्त राम आशीष ने बताया कि अटल आवासीय विद्यालय (ग्राम–रामपुर-नरूआ, तहसील बिल्हौर, जनपद कानपुर नगर) में कक्षा 06 एवं कक्षा 09 के लिए प्रवेश परीक्षा हेतु पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह विद्यालय सीबीएसई पद्धति पर आधारित मण्डल स्तरीय शिक्षण संस्थान है, जिसमें बालक एवं बालिकाओं के लिए पृथक छात्रावास उपलब्ध हैं।

विद्यालय में विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षा, यूनिफॉर्म, पाठ्यपुस्तकें, भोजन एवं आवास की सुविधा प्रदान की जाती है। सुरक्षित खेल सुविधाओं एवं हरियाली से परिपूर्ण परिसर में अध्ययन की समुचित व्यवस्था उपलब्ध है।

सीटों का विवरण

  • कक्षा 06: 160 सीटें

  • कक्षा 09: 60 सीटें (पूर्व से अध्ययनरत विद्यार्थियों सहित)

आवेदन प्राप्त करने की अवधि

  • 01 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026

  • समय: प्रातः 10:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक

  • आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 31 जनवरी 2026, सायं 05:00 बजे

आवेदन पत्र कहां से प्राप्त करें

  • कानपुर मण्डल के समस्त श्रम कार्यालय, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, उपायुक्त मनरेगा कार्यालय

  • एनआईसी वेबसाइट: kanpurdehat.nic.in (डाउनलोड)

प्रवेश की पात्रता

  1. ऐसे अभ्यर्थी जिनके माता/पिता विधिवत पंजीकृत निर्माण श्रमिक हों और 30.11.2025 तक बोर्ड की सदस्यता के कम से कम 03 वर्ष पूर्ण कर चुके हों (प्रति परिवार अधिकतम 02 बच्चे पात्र)।

  2. कोविड से अनाथ बच्चे, जिनका महिला एवं बाल विकास विभाग में पंजीयन हो अथवा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) हेतु पात्र हों।

  3. आयु सीमा

    • कक्षा 06: जन्म 01.05.2014 से पहले और 31.07.2016 के बाद न हो।

    • कक्षा 09: जन्म 01.05.2011 से पहले और 31.07.2013 के बाद न हो।
      (यह नियम सभी श्रेणियों/आरक्षित वर्गों पर लागू होगा।)

  4. शैक्षिक योग्यता

    • कक्षा 06: मान्यता प्राप्त विद्यालय से कक्षा 05 उत्तीर्ण या वर्तमान सत्र में कक्षा 05 में अध्ययनरत।

    • कक्षा 09: मान्यता प्राप्त विद्यालय से कक्षा 08 उत्तीर्ण या वर्तमान सत्र में कक्षा 08 में अध्ययनरत।

  5. आरक्षण

    • अन्य पिछड़ा वर्ग: 27%, अनुसूचित जाति: 21%, अनुसूचित जनजाति: 02%

    • राज्य मानकों के अनुसार दिव्यांग बच्चों (शारीरिक, श्रवण, दृष्टि) हेतु आरक्षण।

सहायक श्रमायुक्त ने जनपद कानपुर देहात के पंजीकृत पात्र निर्माण श्रमिकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने हेतु अधिक से अधिक आवेदन कराएं।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *