किसानों ने अपनी मांगों को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा

संवाददाता, जालौन।

भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत गुरुवर को गल्ला मंडी सभागार में किसान हनीफ खान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें क्षेत्रीय किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। पंचायत के बाद किसानों ने अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन तैयार किया, जिसे भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष देवसिंह पटेल के नेतृत्व में तहसीलदार अमित शेखर को सौंपा गया।

ज्ञापन के माध्यम से किसानों की मुख्य मांगें:

  • रबी की फसल के दौरान हुई अतिवृष्टि के चलते किसानों की चना, मटर, मसूर आदि की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई है।

  • किसानों ने मांग की है कि हुए नुकसान की भरपाई बीमा कंपनियों और दैवीय आपदा राहत कोष से कराई जाए, ताकि प्रभावित किसानों को आर्थिक सहारा मिल सके।

  • किसानों ने यह भी बताया कि अत्यधिक वर्षा के कारण कई गाँवों जैसे गायर, भिटौरा, अकौढ़ी दुबे, बस्तेपुर, पुरवा आदि में पिछले तीन वर्षों से जल निकासी न होने के कारण खेतों में बुआई तक नहीं हो पा रही है।

  • ऐसे क्षेत्रों में शीघ्र जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराई जाए।

  • किसानों ने ग्रामीण इलाकों में घूम रहे अन्ना गोवंश की समस्या पर भी चिंता जताई। कहा कि आवारा पशु लगातार फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिसे रोकने के लिए इन्हें गौशालाओं में संरक्षित कराया जाना आवश्यक है।

  • यह भी बताया कि निजी नलकूपों पर बिजली आपूर्ति बेहद कम हो रही है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *