iRAD (Integrated Road Accident Database) के सम्बन्ध में सीसीटीएनएस कर्मचारियों एवं उपनिरीक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया

जनपद – कानपुर देहात
दिनांक – 02 नवम्बर 2025

पुलिस अधीक्षक महोदया श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी लाइन्स/यातायात की उपस्थिति में, रिजर्व पुलिस लाइन, कानपुर देहात में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस प्रशिक्षण में जनपद के समस्त थानों पर नियुक्त सीसीटीएनएस कर्मचारीगण एवं उपनिरीक्षकगण ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं की वैज्ञानिक जांच, डेटा संग्रहण, विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग की प्रक्रिया को सुदृढ़ करना रहा।

iRAD प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से सड़क दुर्घटना संबंधी सूचनाओं का त्वरित एवं सटीक आदान-प्रदान सुनिश्चित कर सड़क सुरक्षा में प्रभावी योगदान दिया जा सकेगा।
प्रशिक्षण सत्र में प्रतिभागियों को iRAD एप्लिकेशन के तकनीकी पहलुओं, फील्ड इनपुट, फोटो अपलोड, जीआईएस मैपिंग तथा डेटा वैलिडेशन की प्रक्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *