अन्य तहसीलों में नामित अधिकारियों की अध्यक्षता में होगा आयोजन
संवाददाता — कानपुर देहात
जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार ने बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को किए जाने के निर्देश हैं। इस क्रम में जिलाधिकारी द्वारा निर्धारित रोस्टर के अनुसार विभिन्न तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की जाएगी।
उन्होंने बताया कि दिनांक 17 जनवरी 2026 को तहसील भोगनीपुर में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पुलिस अधीक्षक सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी प्रतिभाग करेंगे।
इसके अतिरिक्त, उसी दिन
-
तहसील डेरापुर में मुख्य विकास अधिकारी,
-
तहसील मैथा में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), तथा
-
तहसील रसूलाबाद में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)
की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जाएगा।
अपर जिलाधिकारी ने बताया कि अन्य तहसीलों में जिलाधिकारी द्वारा निर्गत रोस्टर के अनुसार मुख्य विकास अधिकारी अथवा नामित अपर जिलाधिकारी द्वारा संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की जाएगी, जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक प्रतिभाग करेंगे। वहीं शेष तहसीलों में संबंधित उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित होगा, जिसमें संबंधित पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं तहसील स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित तिथि को सार्वजनिक अवकाश पड़ता है, तो संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन अगले कार्यदिवस में किया जाएगा। दिनांक 03 जनवरी 2026 से 21 मार्च 2026 तक का रोस्टर पूर्व में जारी किया जा चुका है।