बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजनांतर्गत राष्ट्रीय बालिका दिवस पर जनपद स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन

संवाददाता
कानपुर देहात

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशों एवं अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार के मार्गदर्शन में दिनांक 22 जनवरी 2026 को बालिकाओं के प्रतिभा संवर्धन हेतु जनपद स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन स्पोर्ट्स स्टेडियम, माती, कानपुर देहात में किया गया।

प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों की बालिकाओं एवं जनपद की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) द्वारा किया गया।

बैडमिंटन प्रतियोगिता में
बालिका वर्ग में

  • प्रथम स्थान – परी

  • द्वितीय स्थान – तान्या

  • तृतीय स्थान – खुशी गुप्ता

जबकि महिला वर्ग में

  • प्रथम स्थान – आस्था

  • द्वितीय स्थान – आकांक्षा

  • तृतीय स्थान – सोनाली

ने प्राप्त किया।

अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) ने अपने उद्बोधन में कहा कि नारी शक्ति सर्वोच्च है और प्रत्येक बालिका को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में लड़कियों को लड़कों के समान अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने अपने प्रेरणादायक विचारों से प्रतिभागी बालिकाओं का उत्साहवर्धन किया।

जिला क्रीड़ा अधिकारी ने कहा कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ एक महत्वपूर्ण एवं सकारात्मक अभियान है, जिसका उद्देश्य बालिकाओं के अधिकारों की रक्षा करना, उनकी शिक्षा को बढ़ावा देना तथा उन्हें जीवन में समानता एवं सम्मान प्रदान करना है।

जिला प्रोबेशन अधिकारी रेनू यादव ने बताया कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजनांतर्गत राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिताओं में विजयी बालिकाओं को दिनांक 24 जनवरी 2026 को ईको पार्क, माती में सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिका सशक्तिकरण, गिरते बाल लिंगानुपात में सुधार, बालिकाओं की शिक्षा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करना है। साथ ही महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं—मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना एवं विभिन्न हेल्पलाइन नंबर 181, 1090, 112, 1098, 1076, 1930 के बारे में भी जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), जिला क्रीड़ा अधिकारी, विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं, खेल प्रशिक्षक तथा जिला प्रोबेशन कार्यालय के समस्त कार्मिक उपस्थित रहे।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *