प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता मेला के तहत 28 अभ्यर्थियों ने लिया भाग, 15 का हुआ चयन
संवाददाता — कानपुर देहात
दिनांक 12.01.2026 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भोगनीपुर, कानपुर देहात में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता मेला (PMNAM) / अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन किया गया। मेले का उद्देश्य युवाओं को उद्योगों से जोड़ते हुए रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण प्रदान करना रहा।
अप्रेंटिसशिप मेले में हाईवे रूफ प्रेसिडेंट टेक्नोलॉजी लिमिटेड एवं स्वराज ट्रैक्टर लिमिटेड सहित प्रतिष्ठित औद्योगिक प्रतिष्ठानों द्वारा प्रतिभाग किया गया। मेले में कुल 28 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जिनमें साक्षात्कार प्रक्रिया के उपरांत 15 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
चयनित सभी अभ्यर्थियों को दिनांक 15 जनवरी 2026 को संबंधित कंपनी में प्रशिक्षण हेतु उपस्थित होने के लिए आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर संस्थान के प्रधानाचार्य कपिल मिश्र, कार्यदेशक अनिल चन्द्र श्रीवास्तव, सहायक अप्रेंटिस प्रभारी चांदमणि त्रिपाठी, समस्त आईटीआई स्टाफ तथा कंपनी प्रतिनिधि सतीश कुमार (हाईवे रूफ प्रेसिडेंट टेक्नोलॉजी लिमिटेड) उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों द्वारा अप्रेंटिसशिप योजना के लाभों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में योजना से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।