संवाददाता — उरई / जालौन
वांछित एवं वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना सिरसाकलार पुलिस द्वारा तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण इस प्रकार है—
-
अजीत कुमार पुत्र भीमप्रकाश
-
अरुण कुमार पुत्र स्वर्गीय संतराम सिंह
-
मंगल पुत्र अशोक
उक्त तीनों अभियुक्त ग्राम अभैदेपुर, थाना सिरसाकलार, जनपद जालौन के निवासी हैं। पुलिस द्वारा सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई है।
पुलिस प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु वांछित अपराधियों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा।