सट्टेबाज़ी ऐप कांड: उर्वशी और मिमी तक पहुँची ईडी की जाँच

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला और पूर्व तृणमूल कांग्रेस सांसद व बांग्ला अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अवैध सट्टेबाजी ऐप (वन एक्स बेट) मामले में तलब किया है। मिमी को 15 सितम्बर को दिल्ली स्थित ईडी मुख्यालय में और उर्वशी को 16 सितम्बर को पेश होने को कहा गया है।

इंडिया टुडे के अनुसार, ईडी सूत्रों ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि दोनों को वन एक्स बेट के प्रमोशन और एंडोर्समेंट में पेश होने को कहा गया है। यह घटनाक्रम वन एक्स बेट मामले की चल रही जांच का हिस्सा है। ईडी फाइनेंशियल फ्रॉड को लेकर कई सेलिब्रिटी और इन्फ्लुएंसर से पूछताछ कर चुकी है।

एजेंसी इस सट्टेबाजी ऐप से जुड़े कई मामलों की जांच कर रही है, जिन पर बड़े लोगों और निवेशकों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने या भारी मात्रा में काले धन की हेराफेरी का आरोप है। इस मामले में, ईडी चक्रवर्ती से वन एक्स बेट के साथ उनकी कथित संलिप्तता के बारे में पूछताछ करेगी।

बताया जा रहा है कि यह ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म है जिसे मनी लॉन्ड्रिंग और ऑनलाइन गेमिंग के जरिए धोखाधड़ी करने का आरोप है। एजेंसी बॉलीवुड सुरेश रैना सहित कई हाई-प्रोफाइल व्यक्तियों की इस प्लेटफॉर्म से कथित संबंधों की जांच कर रही है।

केंद्र सरकार ने हाल ही में एक कानून लाकर अवैध पैसों वाले ऑनलाइन गेमिंग पर प्रतिबंध लगा दिया है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *