जीरो पावर्टी अभियान के अंतर्गत रोजगार मेला आयोजित

आईटीआई उरई में 130 युवाओं ने किया प्रतिभाग, 69 का चयन

संवाददाता — उरई/जालौन

उत्तर प्रदेश सरकार के अति महत्वाकांक्षी जीरो पावर्टी अभियान के अंतर्गत चिन्हित अति निर्धन परिवारों के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में दिनांक 20 दिसंबर 2025 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान उरई में रोजगार मेले का आयोजन किया गया।

संस्थान की प्रधानाचार्य नूपुर कश्यप ने बताया कि इस रोजगार मेले में आईटीआई एवं उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन से उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। मेले का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर उनका सामाजिक एवं आर्थिक संवर्धन करना है।

रोजगार मेले में टाटा मोटर्स (लखनऊ), जे.के. इंटरप्राइजेज एवं स्पेक्ट्रम प्राइवेट लिमिटेड कंपनियों ने प्रतिभाग किया।

  • टाटा मोटर्स लखनऊ के प्रतिनिधि विवेक पाण्डेय एवं उनकी टीम द्वारा अप्रेन्टिस पद हेतु चयन किया गया।

  • जे.के. इंटरप्राइजेज के प्रतिनिधि अविनाश श्रीवास्तव द्वारा डाटा एंट्री ऑपरेटर एवं सुपरवाइजर पदों हेतु साक्षात्कार लिए गए।

  • स्पेक्ट्रम प्रा. लि. के प्रतिनिधि भवानी सिंह द्वारा सुपरवाइजर एवं मशीन ऑपरेटर पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया गया।

रोजगार मेले में कुल 130 युवाओं ने प्रतिभाग किया, जिनमें से

  • टाटा मोटर्स द्वारा 14,

  • जे.के. इंटरप्राइजेज द्वारा 19,

  • स्पेक्ट्रम प्रा. लि. द्वारा 36

इस प्रकार कुल 69 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।

आयोजन के माध्यम से युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *