सराहनीय कार्य: थाना गजनेर पुलिस ने लूट का वांछित अभियुक्त किया गिरफ्तार

दिनांक: 11.01.2026 | कानपुर देहात

जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण और आपराधिक घटनाओं की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना गजनेर पुलिस टीम ने लूट की घटना में वांछित प्रांशू प्रजापति (उम्र 19 वर्ष) को गिरफ्तार किया।

मामला दिनांक 03.03.2025 का है, जब वादी श्री कल्लू यादव उर्फ मोहित सिंह यादव ने तिलौंची रेलवे क्रासिंग के पास से अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होने के दौरान 47,100 रुपये, एक लावा मोबाइल फोन, इयरबड्स और गले की सोने की चैन लूटने की तहरीर थाना गजनेर में दी थी।

विवेचना में जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने पहले ही सूरज मिश्रा, राज ठाकुर और विकास संखवार को गिरफ्तार किया था। इस क्रम में वांछित अभियुक्त प्रांशू प्रजापति को दिनांक 10.01.2026 को रात 10:20 बजे रेलवे क्रासिंग तिलौंची, चितरिया मोड़ से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया गया।

गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विवरण:

प्रांशू प्रजापति पुत्र अमरनाथ उर्फ चोखेलाल प्रजापति, ग्राम मोहाना, थाना गजनेर, जनपद कानपुर देहात, उम्र 19 वर्ष।

पूछताछ का विवरण:

अभियुक्त ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने अपने साथियों सूरज मिश्रा, राज ठाकुर और विकास संखवार के साथ मिलकर 02.03.2025 को तिलौंची रेलवे क्रासिंग के पास मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को लूट का शिकार बनाया। उसने बताया कि लूट का कुछ हिस्सा बांट दिया गया, जबकि शेष रुपये, सोने की चैन और इयरबड्स अपने पास रखे थे। बाद में उसने जरूरत के चलते सोने की चैन और इयरबड्स बेच दिए।

आपराधिक इतिहास:

  1. मु0अ0सं0 0057/2025 धारा 309(6)/317(2) बीएनएस, थाना गजनेर

  2. मु0अ0सं0 58/2025 धारा 310(4)/313 बीएनएस, थाना गजनेर

कार्रवाई करने वाली टीम:

थाना गजनेर पुलिस

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *