जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध सघन अभियान

संवाददाता — उरई/जालौन

जिलाधिकारी श्री राजेश कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार नगर क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सघन अभियान चलाया गया। नगर मजिस्ट्रेट श्री राजेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद, लोक निर्माण विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा बजरिया, उरई क्षेत्र में सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवाया गया।

अभियान के दौरान सड़कों एवं पटरियों पर अस्थायी रूप से किए गए निर्माण, ठेले, गुमटी और अन्य अवरोधों को हटाकर मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया गया, जिससे यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाया जा सके।

संबंधित अधिकारियों ने अतिक्रमणकारियों को भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न करने की सख्त चेतावनी दी।

नगर मजिस्ट्रेट श्री राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि अतिक्रमण के कारण आमजन को आवागमन में भारी असुविधा हो रही थी और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी। जनहित को ध्यान में रखते हुए यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर में अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

इस दौरान नगर पालिका एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *