संवाददाता — कानपुर देहात
जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना अकबरपुर पुलिस एवं एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नकली नोटों का गिरोह चलाने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से ₹100 व ₹200 के कुल 638 नकली नोट (कुल कीमत ₹78,500/-) बरामद किए गए हैं। इसके अतिरिक्त अभियुक्त की निशानदेही पर नकली नोट छापने वाला प्रिंटर भी बरामद किया गया है।
पुलिस को मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई, जिसके आधार पर जगजीवनपुर से स्वरूपपुर जाने वाले नहर/बंबा के किनारे नहर पटरी पर समर बेली वाटर पार्क के पास से दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर थाना अकबरपुर पर मु0अ0सं0 0014/2026 धारा 178/179/180/182 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त
-
रामशंकर चौहान पुत्र बनवारी लाल, निवासी ग्राम त्रिलोकपुर, थाना चौबेपुर, जनपद कानपुर नगर (हाल पता साई बिहार, थाना चौबेपुर), उम्र लगभग 25 वर्ष
-
धर्मेन्द्र सिंह उर्फ अर्जुन सिंह पुत्र स्व. ध्यान सिंह, निवासी दादा नगर नरईया खेड़ा, थाना गोविंद नगर, जनपद कानपुर नगर, उम्र लगभग 33 वर्ष
बरामदगी का विवरण
-
कुल नकली नोट: 638
-
₹100 के नकली नोट: 491
-
₹200 के नकली नोट: 147
-
कुल कीमत: ₹78,500/-
-
अभियुक्त रामशंकर की निशानदेही पर: 01 प्रिंटर (EPSON मॉडल L3110, काला रंग)
अभियुक्त रामशंकर चौहान से बरामदगी:
-
₹100 के 106 नकली नोट (₹10,600/-)
-
₹200 के 147 नकली नोट (₹29,400/-)
-
कुल: ₹40,000/-
अभियुक्त धर्मेन्द्र सिंह उर्फ अर्जुन सिंह से बरामदगी:
-
₹100 के 385 नकली नोट (₹38,500/-)
पूछताछ में खुलासा
पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि वे आपस में मिलकर ₹100 व ₹200 के नोटों की फोटो लेकर कलर प्रिंट के माध्यम से नकली नोट तैयार करते थे और उन्हें बाजार में असली कीमत से आधे दाम पर बेचकर प्राप्त धनराशि आपस में बांट लेते थे। अभियुक्त रामशंकर ने बताया कि नकली नोट छापने के उपकरण उसके घर पर रखे हैं, जिसकी निशानदेही पर प्रिंटर बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
गिरफ्तार करने वाली टीम
थाना अकबरपुर पुलिस एवं एसओजी टीम