“मिशन शक्ति 5.0” के तहत प्रोजेक्ट नई किरण का शुभारंभ

जनपद कानपुर देहात | दिनांक 26 अक्टूबर 2025

महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा में चल रहे अभियान “मिशन शक्ति 5.0” के अंतर्गत आज दिनांक 26.10.2025 को रिजर्व पुलिस लाइन कानपुर देहात स्थित सभागार कक्ष में प्रोजेक्ट नई किरण की शुरुआत पुलिस अधीक्षक महोदया, श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में की गई।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत 45 मामले प्रोजेक्ट नई किरण में लाए गए, जिनमें से 06 परिवारों में आपसी सहमति के आधार पर समझौता कराया गया। पति-पत्नी खुशी-खुशी साथ रहने को तैयार हुए। शेष प्रार्थना पत्रों में आगे की तिथियां निर्धारित की गईं। प्रोजेक्ट नई किरण का उद्देश्य बिखरे परिवारों को एक सूत्र में बांधना और सामंजस्य स्थापित करना है।

कार्यक्रम में थानाध्यक्ष श्रीमती सुषमा, महिला सहायता प्रकोष्ठ की सदस्यगण म0हे0कां0 54 जयमाला, म0कां0 1284 रीनू, म0कां0 1259 रंजना सोनकर, म0कां0 441 दीपिका शर्मा, म0कां0 345 रागिनी तथा प्रोजेक्ट नई किरण के सदस्य श्री रामप्रकाश सिंह, श्री जियाउल हक और श्रीमती कंचन मिश्रा ने विशेष सहयोग प्रदान किया।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *