पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से 02 शातिर अभियुक्त घायल, गिरफ्तार

संवाददाता — उरई/जालौन

स्वाट टीम जनपद जालौन एवं कोतवाली कोंच पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई कार्रवाई में गौकशी की घटनाओं में संलिप्त 02 शातिर अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, अभियुक्तों की तलाश के दौरान हुई मुठभेड़ में आत्मरक्षा में की गई पुलिस कार्रवाई में दोनों अभियुक्त घायल हुए। इसके उपरांत उन्हें उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से अवैध असलहा, खोखा, जिंदा कारतूस, एक मोटरसाइकिल, चापड़ सहित अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।

पुलिस द्वारा अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए आगे की आवश्यक कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *