मत्स्य पालन हेतु तालाबों का 10 वर्षीय पट्टा/आवंटन शिविर 27 जनवरी को

कानपुर देहात | 21 जनवरी 2026

उप जिलाधिकारी डेरापुर ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि तहसील डेरापुर, जनपद कानपुर देहात के अंतर्गत स्थित तालाबों का मत्स्य पालन हेतु 10 वर्षीय पट्टा/आवंटन किए जाने के लिए एक शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर दिनांक 27 जनवरी 2026 को प्रातः 11 बजे, तहसील परिसर डेरापुर के सभाकक्ष में आयोजित होगा।

उन्होंने बताया कि तालाबों का आवंटन समय-समय पर निर्गत शासनादेशों एवं माननीय उच्च न्यायालय द्वारा विभिन्न रिट याचिकाओं में पारित आदेशों के अधीन किया जाएगा। मत्स्य पालन का आवंटन उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता 2006 एवं राजस्व संहिता नियमावली 2016 में निहित प्रावधानों के अंतर्गत पात्र व्यक्तियों को नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा।

नीलामी में 5 एकड़ से छोटे तालाबों के लिए दर 5000 रुपये प्रति वर्ष प्रति हेक्टेयर तथा 5 एकड़ से बड़े तालाबों के लिए 10000 रुपये प्रति वर्ष प्रति हेक्टेयर निर्धारित की गई है। नीलामी प्रक्रिया में केवल मत्स्यजीवी समितियाँ ही भाग ले सकेंगी।

नीलामी में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को नवीनतम आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र एवं निवास प्रमाण पत्र (जो विज्ञापन की तिथि से 6 माह से अधिक पुराने न हों) अपने प्रार्थना पत्र के साथ प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। शिविर में मछुआ समुदाय के व्यक्तियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

निर्धारित तिथि पर यदि किसी तालाब की नीलामी नहीं हो पाती है, तो ऐसे अवशेष तालाबों की पुनः नीलामी दिनांक 30 जनवरी 2026 को कराई जाएगी।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *