थाना आटा पुलिस द्वारा वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

वांछित/वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के अंतर्गत कार्रवाई

संवाददाता
जालौन

वांछित एवं वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना आटा पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

थाना आटा पुलिस टीम द्वारा सुनील कुमार पुत्र रामनारायन, निवासी ग्राम आटा, थाना आटा, जनपद जालौन, उम्र लगभग 33 वर्ष, को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गई है।

पुलिस द्वारा बताया गया कि अभियान के तहत आगे भी वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध निरंतर प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *