थाना बरौर पुलिस द्वारा मुठभेड़ में हत्या के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

जनपद कानपुर देहात
दिनांक – 29 अक्टूबर 2025

अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा, 02 अदद खोखा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त वैगन आर कार बरामद

पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के कुशल निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, थाना बरौर पुलिस द्वारा दिनांक 28/29.10.2025 की रात्रि में दुर्वासा ऋषि आश्रम मार्ग पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर एक संदिग्ध वैगन आर कार (नं0 UP 78 EN 9828) आती हुई दिखाई दी।

पुलिस टीम द्वारा रोकने का इशारा करने पर चालक कार सहित भागने का प्रयास करने लगा, परन्तु वाहन का पहिया गड्ढे में फंस गया। अपने को पुलिस से घिरा देख अभियुक्त ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की, जिस पर पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की। फायरिंग में अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे तत्काल हिरासत में लिया गया।

पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम ऋषि कटियार पुत्र सर्वेश कटियार उर्फ भाटिया निवासी अंगदपुर थाना बरौर जनपद कानपुर देहात बताया। अभियुक्त हत्या प्रकरण (मु0अ0सं0 58/2025 धारा 140(1)/103(1)/238/61(2) बीएनएस 2023) में नामजद वांछित है तथा इसके विरुद्ध कई गंभीर आपराधिक मुकदमे पंजीकृत हैं।

घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया तथा विधिक कार्यवाही की जा रही है।


🔸 गिरफ्तार अभियुक्त :

  1. ऋषि कटियार पुत्र सर्वेश कटियार उर्फ भाटिया, निवासी अंगदपुर थाना बरौर, जनपद कानपुर देहात।

🔸 बरामदगी :

  1. 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर

  2. 02 अदद खोखा कारतूस 315 बोर

  3. वैगन आर कार नं0 UP 78 EN 9828 (घटना में प्रयुक्त)

🔸 अभियुक्त का आपराधिक इतिहास :

  1. मु0अ0सं0 58/2025 धारा 140(1)/103(1)/238/61(2) बीएनएस 2023 थाना बरौर, कानपुर देहात

  2. मु0अ0सं0 59/2025 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बरौर, कानपुर देहात

  3. मु0अ0सं0 181/2023 धारा 380/411/413 भादवि थाना प्रेमनगर, झाँसी

  4. मु0अ0सं0 200/2023 धारा 380/411/413/457 भादवि थाना प्रेमनगर, झाँसी

  5. मु0अ0सं0 375/2023 धारा 3(1) गैंगस्टर अधिनियम थाना प्रेमनगर, झाँसी

🔸 गिरफ्तार करने वाली टीम :

थाना बरौर पुलिस टीम

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *