संवाददाता — कानपुर देहात
दिनांक 13 जनवरी 2026 को जनपद कानपुर देहात की श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक महोदया एवं अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित की गई।
जनसुनवाई के दौरान समस्याओं को लेकर आए फरियादियों/पीड़ितों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना गया। पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा सभी फरियादियों को न्याय का भरोसा दिलाते हुए उनके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को सौंपकर न्यायपूर्ण, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।
इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित कर फरियादियों/पीड़ितों की समस्याओं को सुना गया तथा उन्हें न्यायोचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे आमजन में पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास और सुदृढ़ हो सके।