वांछित/वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी

कोतवाली उरई पुलिस की प्रभावी कार्रवाई

संवाददाता
उरई/जालौन

वांछित एवं वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली उरई पुलिस द्वारा दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गई है।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में—

  1. संतोष कुशवाहा, पुत्र सुरेश कुशवाहा, निवासी डिग्गीताल चांदमारी के पास, कोतवाली उरई, जनपद जालौन।

  2. विजय, पुत्र चन्द्रभान, निवासी हड्डीमील, कोतवाली उरई, जनपद जालौन।

पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों को न्यायालय के आदेश के क्रम में गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की गई है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु वांछित एवं वारंटी अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *