“वार्षिक निरीक्षण – पुलिस कार्यालय जालौन एवं थाना आटा का भ्रमण”

झाँसी परिक्षेत्र कार्यालय (पुलिस)

दिनांक: 18.12.2025

आज दिनांक 18 दिसम्बर 2025 को पुलिस महानिरीक्षक, झाँसी परिक्षेत्र, झाँसी श्री आकाश कुलहरि द्वारा जनपद जालौन के प्रस्तावित वार्षिक निरीक्षण के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक कार्यालय जालौन की समस्त शाखाओं तथा थाना आटा का विस्तृत निरीक्षण/भ्रमण किया गया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस कार्यालय की साफ-सफाई, पत्रावलियों एवं अभिलेखों का रखरखाव संतोषजनक पाया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक जालौन डा० दुर्गेश कुमार, समस्त क्षेत्राधिकारीगण एवं शाखा प्रभारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


जनसुनवाई

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में आए फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

महिला संबंधी एक प्रकरण में पीड़िता का पक्ष सुनकर विवेचना की समीक्षा की गई। विवेचना में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित विवेचक के विरुद्ध प्रारंभिक जांच के आदेश दिए गए तथा प्रकरण की विवेचना महिला थाना को हस्तांतरित करने के निर्देश दिए गए।

महिला संबंधी अपराधों में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरतने के कड़े निर्देश दिए गए।


पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान आगंतुक कक्ष, प्रधान लिपिक शाखा, वाचक कार्यालय, आंकिक शाखा, रिकॉर्ड रूम, CCTNS, पासपोर्ट, रिट सेल, महिला हेल्प डेस्क, पत्र व्यवहार शाखा, शिकायत प्रकोष्ठ एवं मॉनिटरिंग सेल आदि का निरीक्षण किया गया।

➡️ प्रधान लिपिक शाखा के निरीक्षण में सेवा अभिलेखों एवं पत्रावलियों के रखरखाव में लापरवाही पाए जाने पर प्रधान लिपिक उप निरीक्षक (एम) फूलचंद्र को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।
➡️ वाचक कार्यालय में अपराध रजिस्टरों की समीक्षा कर लंबित विवेचनाओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।


थाना आटा का वार्षिक निरीक्षण

देर सायं थाना आटा का निरीक्षण किया गया, जिसमें थाना कार्यालय, विवेचना कक्ष, CCTNS, IGRS, महिला हेल्प डेस्क, भोजनालय, बैरक, मालखाना, शस्त्रागार एवं थाना परिसर का निरीक्षण कर अभिलेखों की गहन समीक्षा की गई।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती अर्चना सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

➡️ थाना परिसर एवं भोजनालय की साफ-सफाई, शस्त्रों के रखरखाव, जब्त/लावारिस वाहनों के निस्तारण तथा निष्प्रोज्य दंगा नियंत्रण उपकरणों के प्रतिस्थापन के निर्देश दिए गए।
➡️ CCTNS में उत्कृष्ट कार्य हेतु कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए दीपिका कुमारी को नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।
➡️ भोजनालय की बेहतर व्यवस्था हेतु मेस फॉलोवर अरविन्द कुमार को भी नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।


अन्य महत्वपूर्ण निर्देश

  • लंबित विवेचनाओं का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तथा वांछित अभियुक्तों की तत्काल गिरफ्तारी।

  • बीट प्रणाली को सुदृढ़ करते हुए बीट बुक अद्यतन रखने के निर्देश।

  • IGOT ऐप पर सभी पुलिसकर्मियों के पंजीकरण एवं प्रशिक्षण के निर्देश।

  • संदिग्ध व्यक्ति/वाहन, अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध सघन चेकिंग एवं पैदल गश्त।

  • साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु स्कूल, कॉलेज एवं गांवों में चौपाल लगाकर जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश।

➡️ ग्राम प्रहरियों (चौकीदारों) से संवाद कर उन्हें कंबल, छाता एवं टॉर्च वितरित किए गए तथा अभिसूचना तंत्र को मजबूत करने के निर्देश दिए गए।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *