लावारिस एवं सीज वाहन 7 दिन में कराएं अवमुक्त, अन्यथा होगी नीलामी : पुलिस अधीक्षक

जालौन, 14 सितम्बर 2025 (सू.वि.)।
पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि जनपद के सभी थानों पर पिछले छह माह से अधिक समय से सीज एवं लावारिस वाहन खड़े हैं, जिन्हें अब तक उनके स्वामियों द्वारा अवमुक्त नहीं कराया गया है।

उन्होंने वाहन स्वामियों से अपील की कि वे अपने-अपने वाहन संबंधित थाना प्रभारी अथवा सक्षम न्यायालय से आदेश प्राप्त कर 7 दिवस के भीतर अवमुक्त करा लें।

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समयावधि में वाहन अवमुक्त नहीं कराए गए, तो ऐसे सभी वाहनों की राजकीय हित में नीलामी कर दी जाएगी।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *