उरई में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन

उरई, 13 सितम्बर 2025 (सू.वि.)।
शनिवार को प्रातः 10:30 बजे माननीय जनपद न्यायाधीश अचल सचदेव ने फीता काटकर, माँ सरस्वती पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर समस्त न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव/अपर जिला जज श्रीमती पारुल पवार ने बताया कि माननीय जिला जज के मार्गदर्शन में आयोजित इस लोक अदालत में विभिन्न न्यायालयों द्वारा बड़ी संख्या में वादों का निस्तारण किया गया तथा पक्षकारों को करोड़ों की धनराशि दिलाई गई।

  • जनपद न्यायाधीश अचल सचदेव ने 34 मुकदमों का निस्तारण करते हुए ₹1,05,85,417 की धनराशि पक्षकारों को दिलाई।

  • मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी अनिल कुमार वशिष्ठ ने 104 मामलों में याचियों को ₹1,02,85,000 का मुआवजा दिलाया।

  • उपभोक्ता संरक्षण आयोग के अध्यक्ष विनोद कुमार ने 6 मामलों में ₹6,02,992 की राशि दिलाई।

  • मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अभिषेक खरे ने 2709 आपराधिक वादों का निस्तारण किया।

  • विशेष न्यायाधीश (ईसी एक्ट) भारतेन्द्र सिंह ने विद्युत अधिनियम के 385 मामलों का निस्तारण किया।

  • विभिन्न न्यायिक अधिकारियों द्वारा पारिवारिक, दीवानी व फौजदारी प्रकृति के सैकड़ों मामलों में पक्षकारों के बीच सुलह-समझौता कराया गया।

इसके अलावा जनपद की सभी तहसीलों एवं स्थायी लोक अदालत में भी निस्तारण कार्य सम्पन्न हुआ।

  • बैंकों के 587 बकाया ऋण मामलों में समझौता कराया गया।

  • राजस्व संहिता एवं फौजदारी प्रकृति के 3213 मामलों सहित विभिन्न विभागों के 1,76,147 प्री-लिटिगेशन मामलों का निस्तारण हुआ।

कुल मिलाकर जिले भर में 1,84,409 मामलों का निस्तारण करते हुए राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन सम्पन्न हुआ।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *