पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा वर्चुअली जनसुनवाई सम्पन्न

फरियादियों की समस्याओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

संवाददाता
उरई/जालौन

पुलिस अधीक्षक, जनपद जालौन द्वारा क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारीगण के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअली जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई के दौरान थानों एवं कार्यालयों में आए हुए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।

पुलिस अधीक्षक ने प्राप्त शिकायतों के उचित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रत्येक प्रकरण में निष्पक्षता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, जिससे आमजन को त्वरित न्याय मिल सके।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *