जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में की जनसुनवाई, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

संवाददाता — कानपुर देहात

जिलाधिकारी कपिल सिंह द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित कर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया। जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्राप्त प्रार्थना पत्रों को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय-सीमा के भीतर किया जाए तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न होने पाए। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शिकायतकर्ताओं को उनके प्रकरण की प्रगति एवं वर्तमान स्थिति से समय-समय पर अवगत कराया जाए, जिससे प्रशासन के प्रति जनविश्वास और सुदृढ़ हो सके।

जनसुनवाई को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जनपद स्तर के समस्त अधिकारी, उप जिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी एवं नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (ज़ूम) के माध्यम से बैठक से जुड़े रहे। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई एवं आईजीआरएस से संबंधित मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए आमजन को त्वरित राहत उपलब्ध कराई जाए।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *