मिशन शक्ति 5.0 के तहत कानपुर देहात पुलिस ने महिला सुरक्षा को लेकर चलाया व्यापक जागरूकता अभियान

संवाददाता — कानपुर देहात

महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं कानूनी अधिकारों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक जनपद कानपुर देहात श्रीमती श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में दिनांक 24 जनवरी 2026 को कानपुर देहात पुलिस द्वारा “मिशन शक्ति 5.0” अभियान के अंतर्गत व्यापक जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।

अभियान के तहत जनपद के विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों, बाजारों एवं सार्वजनिक स्थानों पर थाना पुलिस द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें सैकड़ों महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा योजनाओं, हेल्पलाइन सेवाओं, कानूनी अधिकारों एवं साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

महिलाओं को 181 महिला हेल्पलाइन, 1090 महिला शक्ति लाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 112 आपातकालीन सेवा एवं 1076 पुलिस कंट्रोल रूम जैसे महत्वपूर्ण नंबरों की जानकारी दी गई। साथ ही UPCOP ऐप के माध्यम से पुलिस सेवाओं का लाभ उठाने के तरीकों से भी अवगत कराया गया।

साइबर सुरक्षा के तहत फिशिंग, साइबर स्टॉकिंग एवं फर्जी सोशल मीडिया खातों से बचाव के उपाय बताए गए। इसके अतिरिक्त महिलाओं को पॉक्सो अधिनियम, दहेज निषेध अधिनियम, घरेलू हिंसा अधिनियम एवं आईटी एक्ट से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर, जागरूक एवं सुरक्षित बनाना है तथा ऐसे कार्यक्रम आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *