संवाददाता — उरई/जालौन
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जालौन के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण एवं जनसेवा अभियान के अंतर्गत थाना नदीगांव पुलिस टीम द्वारा सराहनीय कार्य करते हुए 05 अदद गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए गए। बरामद किए गए मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत लगभग ₹1,10,000/- (एक लाख दस हजार रुपये) बताई जा रही है।
पुलिस द्वारा गुमशुदा मोबाइलों को खोजकर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपा गया, जिससे मोबाइल प्राप्त कर स्वामियों के चेहरों पर खुशी स्पष्ट दिखाई दी। मोबाइल स्वामियों ने थाना नदीगांव पुलिस की तत्परता एवं कार्यशैली की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
थाना नदीगांव पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की गुमशुदगी अथवा अपराध से संबंधित सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।