पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित

संवाददाता – कानपुर देहात

दिनांक 09.01.2026 को पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा अपने कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया।

जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदया ने समस्याओं को लेकर आए फरियादियों/पीड़ितों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी बातों को गंभीरता से सुना तथा सभी को न्याय का भरोसा दिलाया। प्राप्त प्रार्थना पत्रों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक प्रकरण का न्यायपूर्ण, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित कर फरियादियों/पीड़ितों की समस्याओं को सुना गया तथा उन्हें न्यायोचित कार्यवाही किए जाने का आश्वासन दिया गया।

पुलिस अधीक्षक महोदया ने स्पष्ट किया कि जनशिकायतों का प्रभावी एवं समयबद्ध समाधान पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *