सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए कानपुर देहात पुलिस की कार्रवाई

यातायात नियम उल्लंघन पर 220 वाहनों का चालान

जनपद कानपुर देहात | 01 फरवरी 2026

जनपद में सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने, अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में कानपुर देहात पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान के अंतर्गत दिनांक 01.02.2026 को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की गई। इस दौरान बिना नंबर प्लेट, ट्रिपल राइडिंग, हेलमेट न पहनना, बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाना सहित अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन के मामलों में कुल 220 वाहनों का चालान किया गया।

जनपदीय पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट एवं अन्य सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करें तथा सुरक्षित ड्राइविंग को अपनाएं। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार के यातायात जागरूकता एवं प्रवर्तन अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *