संवाददाता – उरई/जालौन
पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारीगण के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई के दौरान जनपद के विभिन्न थानों एवं पुलिस कार्यालयों में आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।
पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का उचित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि फरियादियों को त्वरित न्याय एवं राहत मिलना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
वर्चुअल जनसुनवाई के माध्यम से शिकायत निस्तारण प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने पर विशेष जोर दिया गया।