संवाददाता — उरई/जालौन
जनपद जालौन में पुलिस अधीक्षक द्वारा गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारीगण भी बैठक से जुड़े रहे और थानों व कार्यालयों में आए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया।
जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने प्राप्त शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी प्रकरणों का उचित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि फरियादियों की समस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और जवाबदेही बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण की नियमित समीक्षा की जाए तथा पीड़ितों को न्याय दिलाने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। जनसुनवाई के माध्यम से पुलिस प्रशासन द्वारा जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में सतत प्रयास किए जा रहे हैं।