पुलिस लाइन कानपुर देहात में वामा सारथी के तत्वावधान में ब्यूटी केयर असिस्टेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

संवाददाता | कानपुर देहात

कानपुर देहात।
पुलिस लाइन, जनपद कानपुर देहात में वामा सारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में ब्यूटी केयर असिस्टेंट व्यवसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के पर्यवेक्षण में एवं जन शिक्षण संस्थान, कानपुर देहात द्वारा दिनांक 05 जनवरी 2026 को प्रारंभ किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के बैच का शुभारंभ/उद्घाटन मुख्य अतिथि सुरभि पाण्डेय (अध्यक्षा, वामा सारथी कानपुर देहात) एवं नेहा वर्मा (उपाध्यक्षा, वामा सारथी कानपुर देहात) द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।

कार्यक्रम में जन शिक्षण संस्थान के निदेशक इमरान ख़ान, प्रभारी प्रतिसार निरीक्षक प्रेम चन्द्र शुक्ला, उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह द्वारा मुख्य अतिथियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर जन शिक्षण संस्थान के निदेशक द्वारा पुलिस परिवार के लाभार्थियों को जन शिक्षण संस्थान (JSS) के उद्देश्यों, कार्यों एवं प्रशिक्षण उपरांत प्राप्त होने वाले एनसीवीईटी प्रमाण-पत्र से होने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई।

मुख्य अतिथि श्रीमती सुरभि पाण्डेय एवं श्रीमती नेहा वर्मा ने पुलिस परिवार की घरेलू महिलाओं एवं बालिकाओं को स्वावलंबन एवं रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण से जुड़ने हेतु प्रेरित किया तथा उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के दौरान जन शिक्षण संस्थान के पदाधिकारी मो0 दानिश, विश्व प्रताप सिंह, सौरभ कुमार, प्रशिक्षिका सुश्री जया सहित पुलिस लाइन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पुलिस परिवार की महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगा।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *