संवाददाता | कानपुर देहात
अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी, अमित कुमार ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर जनपद की समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत दावे एवं आपत्तियां दिनांक 06.02.2026 तक प्राप्त की जाएंगी।
इसके अंतर्गत जनपद के समस्त बूथ लेवल अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे दिनांक 18 जनवरी 2026 को प्रातः 10:30 बजे से सायं 04:30 बजे तक अपने-अपने बूथ पर उपस्थित रहकर आलेख्य निर्वाचक नामावली तथा अनुपस्थित, शिफ्टेड, मृतक और डुप्लीकेट सूचियों को पढ़कर आमजन को सुनाएँ।
अधिकारियों ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे विशेष अभियान तिथि 18 जनवरी को अपने बूथ पर उपस्थित होकर अपनी मतदाता सूची अवश्य देखें। यदि कोई त्रुटि हो या सुधार की आवश्यकता हो तो संबंधित फॉर्म भरकर आवेदन किया जा सकता है:
-
फॉर्म-6: नये मतदाताओं के पंजीकरण हेतु
-
फॉर्म-7: मतदाता सूची में सम्मिलित मतदाता के नाम पर आपत्ति हेतु
-
फॉर्म-8: प्रविष्टि में संशोधन / स्थानान्तरण / ई-पिक रिप्लेसमेंट / दिवांग की मार्किंग हेतु
सभी आवेदन संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (BLO) को जमा किए जाएँगे ताकि आवश्यक सुधार समयबद्ध रूप से किया जा सके।