आटा टोल प्लाजा पर रक्तदान एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

संवाददाता – उरई/जालौन

‘‘राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह’’ के अंतर्गत जनपद जालौन के उपशा/आटा टोल प्लाजा पर रक्तदान शिविर एवं नेत्र व स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर आटा टोल प्रबंधन समिति, जिला चिकित्सालय उरई के ब्लड बैंक व नेत्र परीक्षण स्टाफ, भारतीय रेडक्रास सोसाइटी तथा परिवहन विभाग के आपसी समन्वय से आयोजित किया गया।

शिविर में वाहन चालकों एवं परिचालकों की नेत्र जांच डा० अखिलेश (चिकित्साधिकारी), रोहित सोनी, हरिश्चन्द्र एवं श्वेता सिंह द्वारा की गई। जांच के उपरांत आवश्यक चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया गया तथा पात्र लाभार्थियों को निःशुल्क चश्मों का वितरण भी किया गया।

रक्तदान शिविर में आटा टोल प्रबंधन के अधिकारियों व कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके अतिरिक्त सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) प्रथम दल में तैनात भूतपूर्व सैनिक द्वारा भी रक्तदान किया गया। जिला चिकित्सालय उरई की टीम द्वारा डा० अमन आनंद (मेडिकल ऑफिसर), नितीशा (नर्सिंग ऑफिसर), निधि (डाटा ऑपरेटर), कृष्ण कन्हैया एवं राकेश साहू (लैब टेक्नीशियन), प्रदीप वर्मा व आफताफ उल्ला (लैब अटेंडेंट) ने स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्त संग्रह की जिम्मेदारी निभाई।

भारतीय रेडक्रास सोसाइटी एवं जिला चिकित्सालय की ओर से सभी रक्तदाताओं एवं टोल प्रबंधन को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राजेश कुमार, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) प्रथम ने उपस्थित जनसमूह को सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक किया।

कार्यक्रम में उपशा/आटा टोल प्रबंधन से अंकेश श्रीवास्तव, मो० इरफान अहमद, अंकित हरवाल, अंकित कुमार, अरविंद्र मिश्रा, राहुल मिश्रा एवं रोहित सिंह, जबकि रेडक्रास सोसाइटी से डा० नरेश कुमार वर्मा, डा० ममता स्वर्णकार, अब्दुल अलीम खान, महावीर तरसौलिया सहित कई समाजसेवी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में आटा टोल प्रबंधन समिति की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *