संवाददाता — कानपुर देहात
दिनांक 14 जनवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक, जनपद कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा अपने कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई के दौरान समस्याओं को लेकर आए फरियादियों/पीड़ितों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना गया।
पुलिस अधीक्षक महोदया ने फरियादियों को न्याय का भरोसा दिलाते हुए उनके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को न्यायोचित एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु निर्देशित किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई के माध्यम से आमजन की समस्याओं का शीघ्र समाधान पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है।
इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित कर फरियादियों/पीड़ितों की समस्याओं को सुना गया तथा न्यायसंगत कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया।