बाजारों व सार्वजनिक स्थानों पर महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं कानूनी अधिकारों की दी जानकारी
संवाददाता | कानपुर देहात
कानपुर देहात।
दिनांक 05 जनवरी 2026 को महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक महोदया श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात पुलिस द्वारा “मिशन शक्ति 5.0” अभियान के अंतर्गत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस अभियान के तहत जनपद के विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों, बाजारों एवं सार्वजनिक स्थानों पर थाना स्तर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों के माध्यम से सैकड़ों महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं, हेल्पलाइन नंबरों, कानूनी अधिकारों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग करना तथा अपराधों से बचाव के प्रभावी उपायों से अवगत कराना रहा। इस दौरान महिलाओं को 181 (महिला हेल्पलाइन), 1090 (महिला शक्ति लाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 112 (इमरजेंसी सेवा) एवं 1076 (पुलिस कंट्रोल रूम) जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
साथ ही, UPCOP ऐप के माध्यम से उपलब्ध पुलिस सेवाओं का उपयोग करने के बारे में बताया गया तथा सोशल मीडिया पर होने वाले साइबर अपराधों जैसे फिशिंग, साइबर स्टॉकिंग एवं फर्जी अकाउंट से बचाव हेतु आवश्यक सावधानियों की जानकारी साझा की गई।
कानूनी अधिकारों के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को POCSO अधिनियम, दहेज निषेध अधिनियम, घरेलू हिंसा अधिनियम तथा आईटी एक्ट (साइबर क्राइम) से संबंधित प्रावधानों की जानकारी दी गई, जिससे वे किसी भी प्रकार के उत्पीड़न की स्थिति में अपने अधिकारों का प्रभावी ढंग से प्रयोग कर सकें।
यह अभियान महिला सशक्तिकरण की दिशा में कानपुर देहात पुलिस की संवेदनशील, सजग एवं प्रतिबद्ध कार्यशैली को दर्शाता है।