खाद्य कारोबारकर्ताओं से कैम्प का लाभ उठाने की अपील
संवाददाता — कानपुर देहात
सहायक आयुक्त (खाद्य) राम अवतार सिंह ने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा दिनांक 17 जनवरी 2026 को खाद्य लाइसेंस/पंजीकरण कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।
यह कैम्प गुलजारी सेवा धाम गेस्ट हाउस, नगर पालिका रोड, कृष्णा स्वीट्स के निकट, पुखरायां, जनपद कानपुर देहात में आयोजित होगा। कैम्प में उन समस्त खाद्य कारोबारकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है, जिनका अभी तक खाद्य लाइसेंस अथवा पंजीकरण नहीं हो पाया है अथवा जो खाद्य व्यवसाय से संबंधित जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं।
उन्होंने बताया कि मिठाई, खाद्य तेल, मसाले, दालें, ड्राई फ्रूट्स, फल-सब्जी विक्रेता, चाट-ठेला, दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों से जुड़े सभी खाद्य कारोबारकर्ता निर्धारित तिथि को कैम्प स्थल पर पहुंचकर खाद्य लाइसेंस/पंजीकरण की प्रक्रिया पूर्ण करा सकते हैं तथा विभागीय मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।
सहायक आयुक्त (खाद्य) ने जनपद के समस्त खाद्य कारोबारकर्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि को कैम्प में उपस्थित होकर इस सुविधा का अधिकतम लाभ उठाएं।