राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन

संवाददाता
उरई/जालौन

जिला क्रीड़ा अधिकारी शैलेन्द्र कुशवाहा ने जानकारी दी कि खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार तथा दिनांक 14 जनवरी 2026 को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में दिए गए निर्देशों के क्रम में जिला प्रशासन के सहयोग से 26 जनवरी 2026 (गणतंत्र दिवस) के अवसर पर जिला स्तरीय क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातः 8:30 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा, तदुपरांत जिला खेल कार्यालय, इंदिरा स्टेडियम उरई के तत्वावधान में पुरुष वर्ग (05 किमी) एवं महिला वर्ग (03 किमी) की क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन प्रातः 11:30 बजे से किया जाएगा।

दौड़ का मार्ग विवरण इस प्रकार रहेगा—

  • पुरुष वर्ग: इंदिरा स्टेडियम उरई के मुख्य द्वार से प्रारंभ होकर कालपी रोड स्थित मारुति सुजुकी कार एजेंसी तक जाकर वापस स्टेडियम के मुख्य द्वार पर समाप्त होगी।

  • महिला वर्ग: इंदिरा स्टेडियम से प्रारंभ होकर एस.आर. पब्लिक स्कूल मोड़ तक जाकर पुनः स्टेडियम में समाप्त होगी।

जिला क्रीड़ा अधिकारी ने जनपद के सभी प्रधानाचार्यों/प्राचार्यों, क्रीड़ा संघों एवं क्लबों से अपील की है कि वे अपने-अपने विद्यालयों/संस्थानों के पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों को अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतु भेजें।

प्रतियोगिता में क्रमशः प्रथम से षष्ठ स्थान प्राप्त करने वाले पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों को खेल विभाग द्वारा पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे
क्रॉस कंट्री दौड़ में प्रतिभाग करने के इच्छुक पुरुष एवं महिला खिलाड़ी दिनांक 26 जनवरी 2026 को इंदिरा स्टेडियम उरई में प्रातः 9:30 बजे से उपस्थित होकर निःशुल्क प्रविष्टि दर्ज कराते हुए चेस्ट नंबर प्राप्त कर सकते हैं।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *