संवाददाता — कानपुर देहात
महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को समर्पित अभियान “मिशन शक्ति 5.0” के अंतर्गत दिनांक 18 जनवरी 2026 को जनपद कानपुर देहात में “प्रोजेक्ट नई किरण” की विधिवत शुरुआत की गई। यह कार्यक्रम रिज़र्व पुलिस लाइन, कानपुर देहात स्थित सभागार कक्ष में पुलिस अधीक्षक महोदया श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के कुशल निर्देशन में आयोजित किया गया।
प्रोजेक्ट नई किरण के अंतर्गत इस प्रथम आयोजन में कुल 38 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान प्रोजेक्ट से जुड़े सदस्यों द्वारा समझाने-बुझाने के पश्चात 04 परिवारों में आपसी सहमति के आधार पर समझौता कराया गया, जिसके परिणामस्वरूप पति-पत्नी पुनः साथ रहने के लिए सहमत हुए। शेष मामलों में आगे की तिथि निर्धारित की गई है।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदया ने कहा कि प्रोजेक्ट नई किरण का उद्देश्य बिखरते परिवारों को संवाद, समझ और संवेदनशीलता के माध्यम से पुनः एक सूत्र में बांधना है, जिससे पारिवारिक विवादों का शांतिपूर्ण समाधान हो सके और समाज में सकारात्मक वातावरण का निर्माण हो।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में महिला थानाध्यक्ष सुषमा, म०हे०का० 127 नीतू, म०का० 1284 कु० रीनू तथा प्रोजेक्ट नई किरण के सदस्य डॉ. पूनम गुप्ता, श्रीमती कंचन मिश्रा एवं श्री रामप्रकाश का विशेष योगदान रहा।
कानपुर देहात पुलिस द्वारा यह पहल महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक समरसता की दिशा में एक संवेदनशील और सराहनीय कदम मानी जा रही है।