जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में 10वें Armed Forces Veterans Day का आयोजन

पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों को उत्कृष्ट सेवाभाव व सर्वोच्च बलिदान के लिए किया गया सम्मानित

संवाददाता — कानपुर देहात

जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में दिनांक 14 जनवरी 2026 को जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, कानपुर देहात में 10वें Armed Forces Veterans Day का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्र सेवा में पूर्व सैनिकों (ईएसएम) द्वारा किए गए अमूल्य योगदान, अदम्य साहस, निष्ठा एवं त्याग का स्मरण करते हुए उन्हें सम्मानित करना था।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने देश की संप्रभुता एवं अखंडता की रक्षा में पूर्व सैनिकों की महत्वपूर्ण एवं अनुकरणीय भूमिका को नमन करते हुए कहा कि राष्ट्र उनके बलिदान एवं सेवाओं का सदैव ऋणी रहेगा। कार्यक्रम के दौरान पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों को उनके उत्कृष्ट सेवाभाव एवं सर्वोच्च बलिदान के सम्मान में सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह का संचालन विंग कमांडर अंकित सक्सेना, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, कानपुर देहात द्वारा किया गया। उन्होंने पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के कल्याण व पुनर्वास हेतु जिला प्रशासन की सतत प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।

समापन अवसर पर सशस्त्र बल समुदाय के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई तथा जनपद के पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के हित में निरंतर सहयोग प्रदान करने हेतु राम स्वरूप पाल एवं भइयालाल के प्रति विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार द्वारा भी पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों को सम्मानित किया गया तथा उन्होंने अपने संबोधन में उनके योगदान को सराहते हुए कृतज्ञता व्यक्त की।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, वीर नारियां एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *