जनसुनवाई में पुलिस प्रशासन की संवेदनशीलता, फरियादियों की समस्याएं सुनकर दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

संवाददाता — कानपुर देहात

दिनांक 04.02.2026 को पुलिस अधीक्षक जनपद कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई के दौरान समस्याओं को लेकर पहुंचे फरियादियों एवं पीड़ितों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया गया।

इस दौरान प्राप्त प्रार्थना-पत्रों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित करते हुए उनके न्यायपूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा गया कि शिकायतों के समाधान में संवेदनशीलता व पारदर्शिता बरती जाए, जिससे पीड़ितों को शीघ्र राहत मिल सके।

इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई करते हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा न्यायोचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया। पुलिस प्रशासन द्वारा आमजन की शिकायतों के प्रभावी निस्तारण हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *