पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा वर्चुअल माध्यम से जनसुनवाई

फरियादियों की समस्याएं सुनकर त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

संवाददाता — उरई/जालौन

पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ० दुर्गेश कुमार द्वारा क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई की गई। इस दौरान थानों एवं कार्यालयों में आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया।

जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों के उचित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि फरियादियों की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि शिकायतकर्ताओं से शालीन व्यवहार रखते हुए उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाए, जिससे आम जनता का पुलिस प्रशासन पर विश्वास और अधिक मजबूत हो।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *