जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने यूपी ट्रेड शो स्वदेशी मेला-2025 की प्रदर्शनी का किया अवलोकन

🇮🇳 प्रेस नोट 🇮🇳

दिनांक – 18 अक्टूबर 2025
जनपद – कानपुर देहात

स्थानीय कारीगरों से की वार्ता, स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का किया आह्वान


जनपद कानपुर देहात की तहसील भोगनीपुर में दिनांक 13.10.2025 से यूपी ट्रेड शो स्वदेशी मेला-2025 के अंतर्गत जिला स्तरीय माटी कला प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है।

आज दिनांक 18.10.2025 को जिलाधिकारी श्री कपिल सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। इस अवसर पर दोनों अधिकारियों ने प्रदर्शनी में लगे विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन कर स्थानीय कारीगरों, उद्यमियों और व्यापारियों से संवाद किया।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महोदया ने माटी कला से निर्मित हस्तशिल्प एवं स्वदेशी उत्पादों की उत्कृष्टता की सराहना करते हुए कहा कि —

“स्वदेशी उत्पाद न केवल हमारी सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं, बल्कि वे स्थानीय अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।”

उन्होंने लोगों से स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने एवं ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

अधिकारियों ने कहा कि यह मेला स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को अपनी कला, परंपरा एवं उत्पादों को प्रदर्शित करने का सशक्त मंच प्रदान कर रहा है। इसके माध्यम से जनपद में रोजगार सृजन, आत्मनिर्भरता और स्वदेशी उद्योगों के प्रति जनजागरण को भी बढ़ावा मिलेगा।

मेले में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, कारीगरों एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया और पारंपरिक कलाओं में गहरी रुचि दिखाई।


— जिला सूचना कार्यालय, कानपुर देहात

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *