थाना सिकंदरा पुलिस द्वारा अवैध आतिशबाजी भंडारण करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार — 218 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद

🇮🇳 प्रेस नोट 🇮🇳

सराहनीय कार्य – जनपद कानपुर देहात
दिनांक – 17 अक्टूबर 2025

पुलिस अधीक्षक महोदया कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में जनपद में अवैध रूप से पटाखों के भंडारण एवं विक्रय पर प्रभावी रोक लगाने हेतु सतत रूप से सघन चेकिंग अभियान संचालित किया जा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक 17.10.2025 को क्षेत्राधिकारी सिकंदरा के नेतृत्व में थाना सिकंदरा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए अभियुक्त मुकीम अहमद पुत्र नसीम अहमद निवासी आजाद नगर, थाना सिकंदरा, जनपद कानपुर देहात, उम्र लगभग 35 वर्ष के मकान/पेठा फैक्ट्री, मोहल्ला आजाद नगर, कस्बा व थाना सिकंदरा, जनपद कानपुर देहात पर मय फोर्स दबिश दी गई।

दबिश के दौरान अभियुक्त के कब्जे से कुल 218 किलोग्राम अवैध आतिशबाजी/पटाखे (बारूद) बरामद किए गए। अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार कर थाना सिकंदरा पर मु0अ0सं0–173/2025, धारा 5/9(बी) विस्फोटक अधिनियम 1884 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।


गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –
👉 नाम: मुकीम अहमद पुत्र नसीम अहमद
👉 पता: आजाद नगर, थाना सिकंदरा, जनपद कानपुर देहात
👉 उम्र: लगभग 35 वर्ष

बरामदगी का विवरण –
👉 218 किलोग्राम अवैध आतिशबाजी/पटाखे (बारूद)

गिरफ्तारी करने वाली टीम –
👉 थाना सिकंदरा पुलिस टीम


जनपद कानपुर देहात पुलिस का यह अभियान दीपावली पर्व के दृष्टिगत अवैध आतिशबाजी एवं विस्फोटक पदार्थों के भंडारण/विक्रय पर रोक लगाने हेतु निरंतर जारी है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *