थाना रनियां पुलिस द्वारा अवैध आतिशबाजी भंडारण करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार — 49.9 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद

🇮🇳 प्रेस नोट 🇮🇳

सराहनीय कार्य – जनपद कानपुर देहात
दिनांक – 18 अक्टूबर 2025

पुलिस अधीक्षक महोदया कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में जनपद में अवैध रूप से पटाखों के भंडारण एवं विक्रय पर प्रभावी रोक लगाने हेतु सतत रूप से सघन चेकिंग अभियान संचालित किया जा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक 17.10.2025 को क्षेत्राधिकारी अकबरपुर के नेतृत्व में थाना रनियां पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए अभियुक्त मान सिंह पुत्र स्व. मोहन सिंह निवासी आर्यनगर प्रथम, थाना रनियां, जनपद कानपुर देहात की जनरल स्टोर की दुकान पर मय फोर्स दबिश दी गई।

दबिश के दौरान अभियुक्त की दुकान से 49.9 किलोग्राम अवैध आतिशबाजी/पटाखे (बारूद) बरामद किए गए। अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार कर थाना रनियां पर मु0अ0सं0–171/2025, धारा 5/9(ख) विस्फोटक अधिनियम 1884 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।


गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –
👉 नाम: मान सिंह पुत्र स्व0 मोहन सिंह
👉 पता: आर्यनगर प्रथम, थाना रनियां, जनपद कानपुर देहात

बरामदगी का विवरण –
👉 49.9 किलोग्राम अवैध आतिशबाजी/पटाखे (बारूद)

गिरफ्तारी करने वाली टीम –
थाना रनियां पुलिस टीम


जनपद कानपुर देहात पुलिस का यह अभियान दीपावली पर्व के दृष्टिगत अवैध आतिशबाजी एवं विस्फोटक पदार्थों के भंडारण/विक्रय पर रोक लगाने के उद्देश्य से निरंतर जारी है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *