जनसुनवाई के माध्यम से फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण — न्यायपूर्ण कार्यवाही हेतु दिए गए निर्देश।

कानपुर देहात पुलिस
दिनांक – 17 अक्टूबर 2025


आज दिनांक 17.10.2025 को पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक महोदय कानपुर देहात द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित की गई।

जनसुनवाई के दौरान समस्याओं को लेकर आए फरियादियों/पीड़ितों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना गया तथा सभी को न्याय का भरोसा दिलाते हुए उनके प्रार्थना पत्रों के न्यायपूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई करते हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया और न्यायोचित कार्यवाही करने का आश्वासन प्रदान किया गया।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *