21 जनवरी को विकास भवन उरई में आयोजित होगी किसान दिवस की बैठक

उप कृषि निदेशक एस.के. उत्तम ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ के शासनादेश दिनांक 15.11.2019 एवं अपर मुख्य सचिव (कृषि), उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ के शासनादेश दिनांक 13.10.2022 के क्रम में दिनांक 21 जनवरी 2026 (बुधवार) को दोपहर 12:00 बजे विकास भवन, उरई स्थित रानी लक्ष्मीबाई सभागार में जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में किसान दिवस की बैठक आहूत की गई है।

उन्होंने बताया कि उक्त बैठक में कृषि एवं सिंचाई क्षेत्र से जुड़े सभी विभागों के अधिकारियों से प्रतिभाग करने की अपेक्षा की जाती है। साथ ही जनपद के कृषि प्रतिनिधियों एवं प्रगतिशील कृषकों को भी बैठक में आमंत्रित किया गया है।

उप कृषि निदेशक ने बताया कि किसान दिवस की बैठक के माध्यम से किसानों की समस्याओं, सुझावों एवं कृषि से संबंधित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा, ताकि कृषि क्षेत्र के विकास हेतु प्रभावी समाधान सुनिश्चित किए जा सकें।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *