रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण, अनुशासन और सुरक्षा पर दिए दिशा-निर्देश
संवाददाता — कानपुर देहात
दिनांक 16 जनवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक, जनपद कानपुर देहात, श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण की गुणवत्ता, अनुशासन, समयबद्धता, शिक्षण विधि, फिजिकल ट्रेनिंग और व्यवहारिक ज्ञान का मूल्यांकन किया। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपेक्षित दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए।
निरीक्षण के पश्चात पुलिस अधीक्षक महोदया ने परेड में एकरूपता एवं अनुशासन बनाए रखने हेतु टोलीवार ड्रिल करवाई। इसके अतिरिक्त पुलिस लाइन के आदेश कक्ष में सभी गार्ड रजिस्टरों का निरीक्षण किया गया और गार्ड की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु सभी गार्ड कमांडरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रशिक्षण, अनुशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने से पुलिस बल की कार्यकुशलता और जनता के प्रति विश्वास बढ़ता है।